1 मई 2013 - 19:30
सीरियन फ़ौज ने एक सऊदी आतंकवादी सहित कई आतंकियों को मार गिराया।

अर-रिक़्क़ा इलाक़े में तलाए नामक मिलिट्री बैरक पर सीरियन फ़ौज के हमले के नतीजे में अबुल बर्राअ नामक एक सऊदी आतंकी और कुछ दूसरे आतंकवादी मारे गये हैं।

सीरिया में अल-आलम टीवी के रिपोर्टर की रिपोर्ट के अनुसार अर-रिक़्क़ा इलाक़े में तलाए नामक मिलिट्री बैरक पर सीरियन फ़ौज के हमले के नतीजे में अबुल बर्राअ नामक एक सऊदी आतंकी और कुछ दूसरे आतंकवादी मारे गये हैं।इसी बीच, मुसल्लाए दमिश्क क्षेत्र में ख़ालिद बिन वलीद रोड पर हुये विस्फ़ोट के नतीजे में कई लोग घायल हुये हैं। इसी तरह अशरफ़ीया इलाके में अस-सिक्का रोड पर हुये धमाके में भी कुछ लोगों के घायल होने की सम्भावना है।